सम्बंधित जानकारी
- खाली हुई एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी, रसोई गैस और बिजली की आपूर्ति बंद (लाइव अपडेट्स)
- Twin towers demolition : तैयारियां पूरी, रास्ते बंद, दोपहर ढाई बजे ढह जाएगा ट्वीन टॉवर
- ट्विन टावर को गिरते हुए देखना चाहते हैं बच्चे, रविवार को ताश के पत्तों की तरह ढह जाएंगी दोनों इमारतें
- Twin Tower countdown: विस्फोट करने वाले यंत्र से जोड़ते ही ध्वस्त हो जाएगा टावर
- काउंटडाउन शुरू, 3700 किलो डाइनामाइट से कुछ ही सेकंडों में धराशायी हो जाएंगे सुपरटेक ट्विन टॉवर
ट्विन टॉवर ब्लास्ट को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी, इन बातों का रखें ध्यान
नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-93-ए में अवैध रूप से बने ट्विन टावर को रविवार दोपहर ढाई बजे विस्फोट से ढहा दिया जाएगा। ब्लास्ट से आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है। बिजली और रसोई गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। धमाके से पहले स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को महत्वपूर्ण सलाह दी है।
इन बातों का रखें ध्यान : प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में लोगों से ब्लास्ट के बाद इन बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
-ब्लास्ट के बाद बाहर निकलने से बचें।
-चेहरे पर मास्क और आंखों पर चश्मा लगाकर रखें।
-खिड़की, दरवाजे बंद रखें जाए।
-ब्लास्ट के बाद चादर धोना जरूरी।
-हाथ धोकर ही खाने पीने की वस्तुुुओं को छुएं।
-हाथ धोकर ही खाने पीने की वस्तुुुओं को छुएं।
दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी : दिल्ली पुलिस ने भी एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर लोगों को कुछ मार्गों से दिल्ली न जाने की हिदायत दी गई है। इसमें कहा गया है कि अशोका रोड, पटेल चौक, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग समेत 9 रास्तों पर जाम की स्थिति बन सकती है। इन रास्तों पर मेंटेनेंस और रिपेयरिंग कार्य के चलते आवाजाही अगले 7 दिनों तक बाधित रहेगी। इसके चलते इन मार्गों पर भारी जाम देखने को मिल सकता है।
