1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kalyan Singh

आज नरौरा में गंगा नदी के तट पर कल्याण सिंह को दी जाएगी अंतिम बिदाई

KalyanSingh
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज 23 अगस्त की शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में 3 दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

 
उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति-रिवाज से  किया जाएगा। कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे।
अगला लेख
नागों को बहन से बंधवा रहा था राखी, डंसने से गई भाई की जान