आप अमेठी के मालिक नहीं, आधे घंटे में कब्जा खाली करवाइए, स्मृति ईरानी ने यूं दिलाया ऑन द स्पॉट न्याय
- एसडीएम को जमीन कब्जा खाली करवाने का दिया निर्देश
- ईरानी ने कहा— आधे घंटे में खाली करवाइए जमीन से कब्जा
इस दौरान स्मृति ईरानी सोमवार को टीकरमाफी पहुंचीं। अपनी यात्रा के दौरान वो लोगों की समस्याएं सुनती हैं। इसी दौरान वे लोगों की समस्याएं सुन रही थीं।VIDEO | While listening to people's grievances in Tikar Mafi area of UP's Amethi, Union Minister Smriti Irani (@smritiirani) reprimanded an administrative official over an alleged land encroachment and directed the SDM to get the land vacated within half an hour. pic.twitter.com/lsAzxTIeMc
— Press Trust of India (@PTI_News) February 19, 2024
और स्मृति ने लगा दी फटकार : स्मृति ईरानी ने शख्स की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद लेखपाल को जोरदार फटकार लगा दी। अमेठी की सांसद ने लेखपाल से पूछा, 'कम्प्लेन करूं क्या आपके खिलाफ? आप क्यों परेशान कर रहे हो इन्हें। जमीन इनकी है न जिस पर घर बना है?' लेखपाल ने हां में जवाब दिया। फिर स्मृति ईरानी ने उससे कहा, 'आप खुद मान रहे हैं कि जमीन इनकी है। फिर क्यों दूसरे का कब्जा करवा रहे हो उस पर। आप लेखपाल हैं, अमेठी के मालिक नहीं हैं। इनकी जमीन खाली करवाइए अभी, आधे घंटे में, वरना मैं खुद आकर बैठ जाऊंगी वहां'
Edited by navin rangiyal

