1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Thavarchand Gehlot Rajya Sabha

राज्यसभा में अरुण जेटली की जगह थावरचंद गहलोत होंगे सदन के नेता

Thavarchand Gehlot
भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद और मोदी सरकार मे केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत राज्यसभा में नए नेता होंगे। थावरचंद्र गहलोत सदन में अरुण जेटली की जगह लेंगे। भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली बीमार होने के चलते इस बार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री नहीं बने।
 
थावरचंद्र गेहलोत मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद है और मोदी कैबिनेट में सामाजिक न्याय मंत्री हैं। गहलोत भाजपा के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के करीबी माने जाते हैं।
थावरचंद गहलोत उज्जैन के नागदा से आते हैं और लगातार दो बार से मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सदस्य चुने जा रहे हैं। थारवचंद गहलोत का वर्तमान में राज्यसभा का कार्यकाल 2024 तक है।
 
अनुसूचित जाति से आने वाले गहलोत की गिनती ऐसे भाजपा नेताओं में होती है जिन्हें संघ भी पंसद करता है। राज्यसभा में सदन का नेता बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने उन्हें बधाई दी है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
टीम के साथ रहेंगे चोटिल शिखर धवन, BCCI ने नहीं की किसी विकल्प की घोषणा