1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Terrorist hideout busted in Jammu and Kashmir, terrorist hideout

जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Terrorist hideout busted in Jammu and Kashmir
Terrorist hideout busted in Jammu and Kashmir, terrorist hideout : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने रविवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जहां से 9 आईईडी और 3 पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त टुकड़ियों ने सुबह माहौर इलाके के कोट बुधान जंगल में तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान आतंकियों के ठिकाने का पता लगाया।
अधिकारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर से लैस नौ आईईडी और तीन मैगजीन, तीन पिस्तौल, 20 कारतूस, एक किलो विस्फोटक पाउडर, सात विस्फोटक सुरक्षा फ्यूज, विभिन्न प्रकार की 21 बैटरियां, 50 मीटर बिजली के तार, 15 एके असॉल्ट राइफल की गोलियां, आठ मीटर लंबी रस्सी और एक कंबल भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान अब भी जारी है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
हरियाणा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.22 परीक्षार्थी पास, लड़कियों ने मारी बाजी