सम्बंधित जानकारी
- Pakistan: बलूचिस्तान में भारी आतंकवादी हमला, 15 लोगों की मौत
- PoK से ऑपरेट आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 सहयोगी गिरफ्तार
- पंजाब में खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज, CM मान को दे चुका है धमकी
- निर्वासन दिवस : मुस्लिम पड़ोसी बोले, हम कश्मीरी पंडितों को कभी नहीं भूले
- अब ईरान में पाकिस्तान ने की एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को लेकर किया यह दावा
J&K के पुंछ में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, मोर्टार और पिस्तौल जब्त
Terrorist hideout busted in Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और 3 गोले और एक पिस्तौल के साथ 51 मिमी का एक मोर्टार जब्त किया। बरामदगी के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह एक पुराना ठिकाना है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरनकोट के सांगला इलाके में पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान ठिकाने का पता चला। उन्होंने कहा कि बरामदगी के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अधिकारियों ने कहा कि हथियार एक बैग में पैक पाए गए और उन पर जंग लग गई थी, जिससे पता चलता है कि आतंकवादियों ने कई वर्षों से इस ठिकाने का इस्तेमाल नहीं किया था।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह एक पुराना ठिकाना है जिसका इस्तेमाल करीब दो दशक पहले इलाके में सक्रिय आतंकवादियों ने किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
