1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD ने कहा, दिल्ली में बादल घिरे रहने व तेज हवाएं चलने से गिरेगा तापमान

Imd | IMD ने कहा, दिल्ली में बादल घिरे रहने व तेज हवाएं चलने से गिरेगा तापमान

Imd
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने से तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में बताया। शहर में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। आईएमडी ने बताया कि अगले 5-6 दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। (भाषा)
अगला लेख
Fact Check: 30 अप्रैल तक पूरे देश में लगा लॉकडाउन? जानिए पूरी सच्चाई