सम्बंधित जानकारी
- सीएम केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली का भी अपना शिक्षा बोर्ड होगा
- खाद्य-श्रृंखला के लिए भी खतरा है ‘ग्लोबल वार्मिंग’
- Weather Alert: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने व रविवार को बारिश होने का अनुमान
- टीके पर टिप्पणी, हाईकोर्ट ने कहा- दूसरों को बेच रहे हो, अपनों को नहीं दे रहे Vaccine
- अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने लगवाया Corona टीका
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में वृद्धि
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। दिल्ली में 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो उस माह का सर्वाधिक तापमान था।
