सम्बंधित जानकारी
- कांग्रेस MLA खैरा की गिरफ्तारी पर बवाल, कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति
- मणिपुर में हिंसक प्रदर्शन जारी, डीसी कार्यालय में तोड़फोड़, 2 वाहन फूंके
- वर्ल्ड कप को निशाना बना सकते हैं खालिस्तानी आतंकी, पन्नू ने दी धमकी
- वैष्णोदेवी श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी चुनौती, जानिए क्या है कारण...
- Weather Update : बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तेज प्रताप यादव ने भाजपा को बताया हत्यारों की पार्टी, बोले- एक ही ठाकुर को जानता हूं
Bihar news in hindi : बिहार सरकार में मंत्री और लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को भाजपा को हत्यारों की पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि मैं तो एक ही ठाकुर को जानता हूं जो वृंदावन में रहते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा RSS की उपज है, RSS की उपज नाथूराम गोडसे से हुई थी। नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, ये हत्यारों की पार्टी है। मैं ये खुलेआम बोलता हूं और किसी से डरता नहीं हूं।
उन्होंने कहा कि हम तो एक ही ठाकुर को जानते हैं जो वृंदावन में रहते हैं, जिनको हम लोग ठाकुर जी बोलते हैं। भगवान कृष्ण बोलते हैं। हम और किसी को नहीं जानते हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में महिला रिजर्वेशन बिल पर भाषण देते हुए राजद सांसद प्रो. मनोज झा ने ओमप्रकाश वाल्मीकि की एक कविता 'ठाकुर का कुआं' संसद में सुनाई थी। उन्होंने तीखे शब्दों में यह कविता सुनाई थी।
भाजपा ने राजद नेता मनोज झा पर संसद में ठाकुरों के अपमान का आरोप लगाया है। भाजपा विधायक नीरज बबलू तो यहां तक कह गए कि मेरे सामने बोलते तो पटककर मुंह तोड़ देता।
Edited by : Nrapendra Gupta
