1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. teen talaq President

तीन तलाक अध्यादेश पर राष्ट्रपति ने तत्काल लगाई मुहर, लागू हुआ कानून

teen talaq
केंद्र सरकार की ओर से तीन तलाक को गैर कानूनी बनाने वाले अध्यादेश पर बुधवार रात राष्ट्रपति ने मुहर लगा दी। इसी के साथ अब तीन तलाक पर ये कानून तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इससे पहले मोदी सरकार की कैबिनेट ने बुधवार को तीन तलाक से संबंधित अध्यादेश को पारित कर कर दिया। 
 
गौरतलब है कि तीन तलाक बिल पिछले दो सत्रों से राज्यसभा में लटका हुआ है। विपक्ष के विरोध के चलते मोदी सरकार इस बिल को राज्यसभा में अभी तक पास नहीं करा पाई है, इसलिए मोदी सरकार ने दूसरा रास्ता चुनते हुए फिलहाल इस पर अध्यादेश को मंजूरी दी है।
 
यह अध्यादेश 6 महीने तक लागू रहेगा। इसके बाद सरकार को दोबारा इसे बिल के तौर पर पास करवाने के लिए संसद में पेश करना होगा। मोदी सरकार तीन तलाक के मुद्दे पर शुरू से ही आक्रामक रही है, इसके लिए सरकार की ओर से बिल भी पेश किया गया। 
अगला लेख
पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, देश ने मनाया जश्न