1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Technical glitch in Air India plane going to San Francisco

सेन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान में तकनीकी गड़बड़ी

Technical glitch in Air India plane
Technical glitch in Air India plane: बेंगलुरु से अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान को तकनीकी गड़बड़ी के कारण अमेरिकी राज्य अलास्का के एक शहर की ओर मोड़ दिया गया। विमान में 280 से अधिक यात्री सवार थे। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि गड़बड़ी को दूर किए जाने के बाद उड़ान संख्या एआई 175 गंतव्य की ओर रवाना हुई और विमान सोमवार को भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न करीब 10 बजे सेन फ्रांसिस्को पहुंचा।
 
इस उड़ान का संचालन बी777 विमान के जरिए किया गया था, जिसमें सेन फ्रांसिस्को जाते समय कोई तकनीकी गड़बड़ी पैदा हो गई, जिसके कारण इसे अलास्का के एक शहर एंकोरेज की ओर मोड़ दिया गया।
 
विमान में 280 से अधिक लोग सवार थे और बाद में विमान तय समय से करीब चार घंटे की देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचा। आमतौर पर, बेंगलुरु से सेन फ्रांसिस्को तक उड़ान की अवधि करीब 16 घंटे होती है। एयर इंडिया ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की भर्ती के मॉड्यूल का खुलासा