1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Swati Maliwal threw garbage outside Arvind Kejriwal's residence

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

मालीवाल और उनके सहयोगियों ने विकासपुरी में सड़कों से कूड़ा उठाया, उसे 3 मिनी ट्रकों में भरा और फिरोजशाह रोड पर केजरीवाल के घर पहुंचे। उन्होंने वहां जमीन पर कूड़ा फेंका जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और वहां से हटा दिया

Swati Maliwal threw garbage outside Arvind Kejriwal's residence
Garbage thrown outside Kejriwal's residence: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर के बाहर विरोधस्वरूप कूड़ा (garbage) फेंका जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। मालीवाल और उनके सहयोगियों ने विकासपुरी में सड़कों से कूड़ा उठाया, उसे 3 मिनी ट्रकों में भरा और फिरोजशाह रोड पर केजरीवाल के घर पहुंचे। उन्होंने वहां जमीन पर कूड़ा फेंका जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और वहां से हटा दिया।ALSO READ: केजरीवाल को महंगी पड़ी यमुना के पानी पर राजनीति, चुनाव आयोग ने लगाई फटकार
 
मालीवाल कचरा उठाने वाले 3 ट्रकों में से 1 में सवार होकर पहुंचीं : केजरीवाल के 5, फिरोजशाह रोड स्थित आवास के पास सैकड़ों महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए देखी गईं, जिन पर लिखा था कि मुस्कुराइए, 'आप' दिल्ली में हैं'। मालीवाल कचरा उठाने वाले 3 ट्रकों में से 1 में सवार होकर वहां पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें वह और अन्य लोग विकासपुरी से कूड़ा इकट्ठा करते दिख रहे हैं।ALSO READ: यमुना में 'जहर' पर मोदी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, कहा 'पाप' करने वालों को दिल्ली माफ नहीं करती
 
विकासपुरी में वर्षों से सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं : उन्होंने पोस्ट में लिखा कि विकासपुरी में वर्षों से सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। लोग बहुत गुस्से में हैं। वे यह सारा कूड़ा इकट्ठा करके केजरीवाल के घर पर फेंकने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली की हालत खराब हो गई है। दिल्ली वाले रोज जो गंदगी और बदबू झेलते हैं, आज वही केजरीवालजी को झेलना पड़ेगा... जनता आ रही है, केजरीवालजी, डरो मत।
केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई : घटना के मद्देनजर केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवरोधक लगा दिए हैं और अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
यूक्रेन की इमारत पर रूसी ड्रोन का हमला, 4 लोगों की मौत