गुरुवार, 30 जनवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. EC letter to kejriwal on yamuna water
Last Updated : गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (11:42 IST)

केजरीवाल को महंगी पड़ी यमुना के पानी पर राजनीति, चुनाव आयोग ने लगाई फटकार

kejriwal
Yamuna Water : यमुना के पानी को जहरीला बताना दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खासा महंगा पड़ सकता है। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। आयोग ने केजरीवाल से यह बताने को कहा है कि नदी के पानी को जहरीला बनाने के उनके उस आरोप पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाए? ALSO READ: यमुना में 'जहर' पर मोदी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, कहा 'पाप' करने वालों को दिल्ली माफ नहीं करती
 
निर्वाचन आयोग का अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने के आरोपों के साथ न जोड़ें। निर्वाचन आयोग ने केजरीवाल से यह बताने को कहा है कि नदी के पानी को जहरीला बनाने के उनके उस आरोप पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाए, जिससे विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ सकता है।
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को यमुना नदी के पानी की कुछ घूंट पिए और आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज्य से राष्ट्रीय राजधानी में जाने वाले पानी में कोई जहर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ नेताओं के दिमाग में निश्चित रूप से जहर भरा हुआ है। ALSO READ: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पीया यमुना का पानी, कहा- दिल्ली में कोई जहर नहीं जा रहा
 
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा नदी में जहर मिलाकर लोगों को मारने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली के लोगों को प्यासा रखने की कोशिश कर रही है क्योंकि वह गंदी राजनीति में लिप्त है।
 
मुख्‍यमंत्री आतिशी ने भी आरोप लगाया था कि भाजपा दिल्ली की जल आपूर्ति को जानबूझकर बाधित कर रही है, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा। ALSO READ: यमुना के जहरीले पानी पर बवाल, CM आतिशी ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र
 
उन्होंने कहा था, हरियाणा में भाजपा के लोग पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रहे हैं। अगर दिल्ली के लोग ये पानी पीएंगे तो कई लोग मर जाएंगे। क्या इससे ज्यादा घिनौना कुछ हो सकता है?
Edited by : Nrapendra Gupta