सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sushil Kumar
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 जून 2021 (16:39 IST)

दिल्ली की अदालत ने सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ाई

SushilKumar
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में कथित तौर पर हुई एक झड़प में एक पहलवान की मौत के सिलसिले में दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक के लिए शुक्रवार को बढ़ा दी।

 
सुशील कुमार को 9 दिन न्यायिक हिरासत में रखने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रीतिका जैन के सामने पेश किया गया था। कुमार पर हत्या और अपहरण के मामले दर्ज हैं। संपत्ति के एक कथित विवाद में 4 और 5 मई की दरम्यानी रात में स्टेडियम में कुमार और उसके कुछ दोस्तों ने कथित तौर पर सागर धनखड़ और उसके 2 दोस्तों पर हमला कर दिया था। इस घटना में धनखड़ की मौत हो गई थी। पुलिस का आरोप है कि सुशील कुमार हत्या का 'मुख्य दोषी और साजिशकर्ता' है।
 
पुलिस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं जिनमें कुमार और उसके साथियों को धनखड़ को पीटते देखा जा सकता है। कुमार और सहआरोपी अजय कुमार सहरावत को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। घटना के संबंध में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
चीन ने किया 4 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण