1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sundarbani Pakistani Army, LOC,

सुंदरबानी में पाक गोलीबारी, भारतीय सेना का करारा जवाब

Sundarbani
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को राजौरी जिले के सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया।

रक्षा प्रवक्ता ने यहां बताया कि पाकिस्तानी सेना ने सुबह साढ़े आठ बजे सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय अग्रिम सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों, स्वचलित और मोर्टारों से अंधाधुंध गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया और दोनों तरफ से 11 बजे तक गोलीबारी होती रही। पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय क्षेत्र में जनधन की कोई हानि नहीं हुई है। (वार्ता)
अगला लेख
विराट खेल रत्न, द्रविड़ द्रोणाचार्य, गावस्कर ध्यानचंद के लिए नामित