श्रीलंका में फंसे थे JDS के 7 कार्यकर्ता, कुमारस्वामी ने विदेश मंत्री से मांगी मदद
बेंगलुरु। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन बड़ा आतंकी हमला हुआ। हमले में 290 लोगों के मारे जाने की खबर है। हमले में करीब 500 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में करीब 4 भारतीय भी शामिल हैं। इसी बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि उनकी पार्टी जनता दल (एस) के 7 कार्यकर्ता कोलंबो में फंसे हुए थे। इनमें से 2 की मौत हो गई। कुमारस्वामी ने इसे लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मदद मांगी है।
कुमारस्वामी ने ट्वीट में लिखा है कि 20 अप्रैल को जेडीएस के 7 कार्यकर्ता कोलंबो गए थे, लेकिन वे अभी तक लापता हैं। श्रीलंका में मौजूद भारतीय उच्चायोग ने 2 कार्यकर्ताओं की मौत की पुष्टि भी कर दी है।
External affairs Min. @SushmaSwaraj has confirmed the death of two Kannadigas,KG Hanumantharayappa and M Rangappa, in the bomb blasts in #Colombo.
— H D Kumaraswamy (@hd_kumaraswamy) April 22, 2019
I am deeply shocked at the loss of our JDS party workers, whom I know personally. We stand with their families in this hour of grief
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की है और बाकी 5 कार्यकर्ताओं की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने केजी हनुमानथरप्पा, एम. रंगप्पा की मौत की पुष्टि भी कर दी है।
कुमारस्वामी ने लिखा कि वे उन दोनों कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत तौर पर जानते थे। ये सभी 7 कार्यकर्ता 18 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए हुए मतदान के बाद 20 अप्रैल को छुट्टी मनाने श्रीलंका गए थे। सभी कार्यकर्ता शंगरीला होटल में रुके हुए थे, जिसमें बम धमाके हुए थे। हालांकि तुमकुर और चिकबलपुर की पुलिस का कहना है कि अभी तक परिवार की तरफ से लापता होने की कोई खबर नहीं मिली है।

