• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi, Sir Ganga Ram Hospital
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (22:58 IST)

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी - Sonia Gandhi, Sir Ganga Ram Hospital
नई दिल्ली। पेट में गड़बड़ी की शिकायत के बाद शनिवार को यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, श्रीमती गांधी की तबियत अब ठीक है। 
 
उन्हें चार बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है। श्रीमती गांधी की तबितय कल शिमला में अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लेकर आई और अस्पताल में भर्ती किया था। 
 
अस्पताल के प्रबंधन प्रमुख डॉक्टर डीएस राणा के अनुसार, श्रीमती गांधी को कल शाम पांच बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों के अनुसार, श्रीमती गांधी अब पूरी तरह से ठीक हैं, हालांकि उन्हें कुछ दिनों आराम करने की सलाह दी गई है। (वार्ता)