रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi, Congress President, Sick
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (20:40 IST)

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi
नई दिल्ली। शिमला दौरे पर गईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पेट में परेशानी होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली लौट आईं और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अब उनकी स्थिति काफी बेहतर है।
 
राहुल ने ट्वीट कर बताया, मां (सोनिया) शिमला में थीं और उनके पेट में समस्या हो गई, लिहाजा हम उन्हें वापस लेकर आए। चिंता की कोई बात नहीं, वे अब काफी बेहतर हैं। असीम प्रेम एवं चिंता दिखाने के लिए धन्यवाद। 
 
गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डीएस राणा ने बताया कि 70 वर्षीय सोनिया गांधी डॉक्टरों की देखरेख में हैं। राणा ने एक बयान में कहा, सोनिया गांधी को आज शाम पांच बजे अस्पताल लाया गया। उन्हें पेट में परेशानी थी और उन्हें डॉक्टरी निगरानी में रखा गया है। 
 
सूत्रों के अनुसार, सोनिया को शिमला से एक एयर-एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वे छुट्टी मनाने शिमला गई थीं। सोनिया को शिमला से वापस लाने के लिए अस्पताल के डॉक्टरों के एक दल को भेजा गया था। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। (भाषा)