सम्बंधित जानकारी
- सोनिया गांधी के नेतृत्व में शेख हसीना से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
- सोनिया गांधी के लोग राहुल के खिलाफ हैं, संजय निरुपम का सनसनीखेज आरोप
- अदिति सिंह ने बढ़ाई सोनिया गांधी की मुश्किल, नहीं माना पार्टी का आदेश
- खुद को पॉवर सेंटर बनाने में जुटे दिग्विजय सिंह,कमलनाथ के मंत्री ने सोनिया गांधी को लिखा शिकायती पत्र
- सोनिया गांधी ने अरुण जेटली की पत्नी को लिखा भावुक पत्र
Sonia Gandhi | शिवकुमार से मिलने तिहाड़ जेल पहुंचीं सोनिया गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात करने बुधवार को तिहाड़ जेल पहुंचीं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया सुबह करीब 9 बजे तिहाड़ पहुंचीं।
एक सूत्र ने बताया कि सोनिया कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार की खैरियत जानने के साथ-साथ उनके प्रति एकजुटता प्रकट करने जेल पहुंचीं। गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने कुछ हफ्ते पहले गिरफ्तार किया था और वे फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।
सोनिया ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम से भी तिहाड़ पहुंचकर मुलाकात की थी।
