1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sonia gandhi admitted in hospital

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

sonia gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को नियमित चिकित्सा जांच के लिए बुधवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ थीं।
 
सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबियत मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे।
 
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई। हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं। उनके दोपहर बाद इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है।
अगला लेख
इंडिया गेट पर फेरी वालों से झड़प में 5 सुरक्षाकर्मी घायल