सम्बंधित जानकारी
- भाजपा विधायक बोले, ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी को मारने की व्यवस्था की
- नज़रिया: क्या नरेंद्र मोदी- अमित शाह हड़बड़ाए से दिख रहे हैं?
- भारत को मजबूत बनाने के लिए 'चाणक्य नीति' अपनाने की जरूरत : शाह
- वादे पूरे करने के लिए मोदी सरकार को पांच साल की जरूरत : सुब्रमण्यम स्वामी
- कांग्रेस ने की लोकतंत्र की रक्षा, इसलिए चायवाला बन पाया देश का प्रधानमंत्री
2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा जीती तो 'हिन्दू पाकिस्तान' बन जाएगा भारत : शशि थरूर
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर 2019 के लोकसभा में भाजपा की जीत होती है तो देश 'हिन्दू पाकिस्तान' बन जाएगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि अगर 2019 में बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतने में सफल होती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा। तिरुवनंतपुरम में एक सभा को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा की 2019 में भाजपा जीती तो संविधान को तहस-नहस कर देगी और एक ऐसे संविधान का निर्माण करेगी जो सिर्फ हिन्दू राष्ट्र के हितों की रक्षा करेगी।
अपने बयान पर शशि थरूर ने तर्क देते हुए कहा कि हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा को लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत चाहिए। राज्यसभा में फिलहाल भाजपा के पास बहुमत नहीं है लेकिन आने वाले समय में राज्यसभा में भी भाजपा का बहुमत हो जाएगा। राज्यसभा में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा हिन्दू राष्ट्र के एजेंडे पर बढ़ेगी।
भाजपा ने शशि थरूर के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि शशि थरूर का यह बयान हिन्दुस्तान को नीचा दिखाता है। उन्होंने कहा कि बार-बार कांग्रेस पार्टी के नेता इस तरह के बयान देकर पाकिस्तान को ऑक्सीजन देने का काम करते हैं। संबित पात्रा ने कहा कि शशि थरूर के इस बयान पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
