1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shadow fog and chill increased in North India

Weather Alert: उत्तर भारत में छाया घना कोहरा, ठिठुरन बढ़ी, बिहार में कोल्ड डे की स्थिति

NorthIndia
नई दिल्ली। कड़ाके की ठंड फिर से लौट आई है। कुछ दिनों के गर्म मौसम के बाद अब संपूर्ण भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और असम में बहुत घना कोहरा छाया हुआ था तथा शीतलहर जारी थी। मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी अत्यधिक ठंड के दिन बने रहने की संभावना है।
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर जम्मू और कश्मीर पर खिसक गया है। एक कुंड छत्तीसगढ़ से विदर्भ में निचले स्तरों में मराठवाड़ा से गुजर रहा है। असम और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण जारी है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे देश में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहा। पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और असम में बहुत घना कोहरा छाया हुआ था। दिल्ली, हरियाणा का हिस्सा, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में अत्यधिक शीतलहर की स्थिति बनी रही। कोल्ड डे की स्थिति पश्चिम उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में थी। ग्राउंड फ्रॉस्ट पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हुआ था।
 
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कोहरे का घनत्व घटने की उम्मीद है। हालांकि उत्तरप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के छाए रहने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम भारत और मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड के दिन बने रहने की संभावना है। बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
अगला लेख
Live Updates : दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, लाल किला मेट्रो स्टेशन के दोनों गेट आज भी बंद