सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी ने कहा- दादी इंदिरा का आपातकाल गलत था, लेकिन...
- 50 लाख लोगों ने Co-Win पोर्टल पर कराया पंजीकरण
- Pushups Challenge: 9 सेकंड... नॉनस्टाप 13 पुशअप्स... ये है ‘रागा’ का नया अवतार
- पूर्व PM मनमोहन ने बताया अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का नुस्खा
- खुशखबरी : सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल, कम हो सकती है टैक्स की मार...
121 साल में फरवरी दूसरा सबसे गर्म महीना
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 121 सालों के औसत तापमान के आधार पर, जनवरी सर्दियों का तीसरा सबसे गर्म महीना था वहीं न्यूनतम तापमान के आधार पर फरवरी दूसरा सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया।
इससे पहले ज्यादा गर्म दिन साल 2006 की फरवरी में थे। तब पूरे महीने में 30 डिग्री तापमान से ज्यादा वाले 11 दिन रहे थे और वह फरवरी इतिहास में सबसे गर्म रही थी। इस साल फरवरी में 6 दिन ऐसे रहे जब दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
वर्ष 1901-2021 के बीच किया गया विश्लेषण यह दिखाता है कि जनवरी 2021 में अखिल भारतीय औसत न्यूनतम तापमान 14.78 डिग्री सेल्सियस था।
वर्ष 1919 में जनवरी का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था और यह अब तक की सबसे गर्म जनवरी थी। आईएमडी ने कहा कि इसलिए जनवरी 2021, वर्ष 1958 के बाद से 62 साल में सबसे गर्म महीना था।
