सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी ने 10 सेकंड में लगाए 14 पुशअप्स, स्कूली छात्रा ने दिया था चैलेंज
- मोदी को परास्त करने का राहुल ने लिया संकल्प, जनता से मांगा समर्थन
- 'मन की बात' से पहले राहुल की पीएम मोदी को चुनौती
- चीन से डरते हैं नरेन्द्र मोदी, राहुल के निशाने पर फिर पीएम
- प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- राहुल गांधी का पसंदीदा शगल है भारतीयों का अपमान करना...
Pushups Challenge: 9 सेकंड... नॉनस्टाप 13 पुशअप्स... ये है ‘रागा’ का नया अवतार
बॉडी बिल्डिंग, पुशअप्स और सिक्स पैक एब्स। यह सब किसी बॉलीवुड एक्टर या किसी स्पोर्टसमैन के नाम के साथ जोडे जाएं तो समझ में आता है, लेकिन अगर इन सब की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी चर्चा में आए तो इसे क्या कहेंगे।
आजकल कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी राजनीति की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पुशअप्स के लिए ही चर्चा में हैं। 9 सेकंड में उन्होंने नॉनस्टॉप 13 पुशअप्स ठोक मारे हैं। वो भी सभी के सामने एक प्रोग्राम में।
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दक्षिण दौरे के दौरान एक नए रूप में नजर आए हैं। उनके इस नए अवतार की वजह से वे सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहे हैं। ट्विटर से लगाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम से लेकर खबरों में सब जगह राहुल गांधी की बॉडी बिल्डिंग की वजह से चर्चा हो रही हैं।
राहुल गांधी ने पहले केरल में मछुआरों के साथ समुद्र में तैराकी की और सिक्स पैक एब्स दिखाए। सोमवार को राहुल गांधी ने तमिलनाडु के दौरे में कन्याकुमारी में रोड शो निकाला। इसके बाद राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला।
कन्याकुमारी के मुलगामुदुबन के सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में राहुल गांधी ने छात्र-छात्राओं से बात की। राहुल गांधी ने स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के साथ पांरपरिक नृत्य भी किया।
इसी दौरान राहुल गांधी एक युवा छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए नजर आए। राहुल ने यहां पर स्कूली छात्रों से संवाद किया। इस दौरान राहुल ने एक छात्र के साथ आइकिदो परफॉर्म किया। आइकिदो दिखाने के बाद राहुल गांधी से एक छात्रा ने पुशअप के लिए अपील की, जिसके बाद राहुल ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप किए।
राहुल का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्होंने 9 सेकंड में नॉनस्टाप 13 पुशअप्स लगा दिए। राहुल गांधी ने पहले पुशअप लगाए और उसके बाद छात्रा से एक हाथ से पुश-अप लगाने को कहा। राहुल गांधी ने खुद भी एक हाथ से पुशअप किए। उन्होंने जिस छात्रा के साथ पुशअप्स चैलेंज किया, वह दसवीं की छात्रा है और उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है।
पिछले दिनों केरल में राहुल गांधी मछुआरों के साथ समुद्र में गए थे, जहां मछुआरों से उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही राहुल समुद्र में मछुआरों के साथ तैरते हुए नजर आए। राहुल की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें उनके सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे थे।
आजकल कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी राजनीति की वजह से नहीं, बल्कि अपनी पुशअप्स के लिए ही चर्चा में हैं। 9 सेकंड में उन्होंने नॉनस्टॉप 13 पुशअप्स ठोक मारे हैं। वो भी सभी के सामने एक प्रोग्राम में।
दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दक्षिण दौरे के दौरान एक नए रूप में नजर आए हैं। उनके इस नए अवतार की वजह से वे सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रहे हैं। ट्विटर से लगाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम से लेकर खबरों में सब जगह राहुल गांधी की बॉडी बिल्डिंग की वजह से चर्चा हो रही हैं।
कन्याकुमारी के मुलगामुदुबन के सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल में राहुल गांधी ने छात्र-छात्राओं से बात की। राहुल गांधी ने स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के साथ पांरपरिक नृत्य भी किया।
इसी दौरान राहुल गांधी एक युवा छात्रा के साथ पुशअप लगाते हुए नजर आए। राहुल ने यहां पर स्कूली छात्रों से संवाद किया। इस दौरान राहुल ने एक छात्र के साथ आइकिदो परफॉर्म किया। आइकिदो दिखाने के बाद राहुल गांधी से एक छात्रा ने पुशअप के लिए अपील की, जिसके बाद राहुल ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप किए।
राहुल का जो वीडियो सामने आया है, उसमें उन्होंने 9 सेकंड में नॉनस्टाप 13 पुशअप्स लगा दिए। राहुल गांधी ने पहले पुशअप लगाए और उसके बाद छात्रा से एक हाथ से पुश-अप लगाने को कहा। राहुल गांधी ने खुद भी एक हाथ से पुशअप किए। उन्होंने जिस छात्रा के साथ पुशअप्स चैलेंज किया, वह दसवीं की छात्रा है और उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है।
पिछले दिनों केरल में राहुल गांधी मछुआरों के साथ समुद्र में गए थे, जहां मछुआरों से उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही राहुल समुद्र में मछुआरों के साथ तैरते हुए नजर आए। राहुल की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें उनके सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे थे।
#WATCH: Congress leader Rahul Gandhi doing push-ups and 'Aikido' with students of St. Joseph's Matriculation Hr. Sec. School in Mulagumoodubn, Tamil Nadu pic.twitter.com/qbc8OzI1HE
— ANI (@ANI) March 1, 2021