सम्बंधित जानकारी
- तमिलनाडु की सभा में बोले राहुल, भाजपा को सत्ता से बाहर रखकर भारत को राह दिखाए तमिलनाडु
- मोदी को परास्त करने का राहुल ने लिया संकल्प, जनता से मांगा समर्थन
- 'मन की बात' से पहले राहुल की पीएम मोदी को चुनौती
- चीन से डरते हैं नरेन्द्र मोदी, राहुल के निशाने पर फिर पीएम
- चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, हो सकता है 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान
राहुल गांधी ने 10 सेकंड में लगाए 14 पुशअप्स, स्कूली छात्रा ने दिया था चैलेंज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अपना अलग ही अंदाज है। तमिलनाडु यात्रा के दौरान उन्होंने एक छात्रा के चैलेंज को स्वीकार करते हुए 10 सेकंड में 14 पुशअप्स लगा दिए। राहुल का यह वीडियो किसी एलिजाबेथ नामक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।
तमिलनाडु में कन्याकुमारी के मुलगुमूडुन में राहुल गांधी एक स्कूल में छात्रों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने यहां विद्यार्थियों से संवाद भी किया। इसी दौरान एक छात्रा ने राहुल को 15 पुशअप का चैलेंज किया। इसके बाद राहुल ने 10 सेकंड के भीतर ही 14 पुशअप्स लगा दिए। इतना ही नहीं उन्होंने एक हाथ से भी पुशअप्स लगाया।
Omg! @RahulGandhi doing push up!
