1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 50 lakh people registered on Co-Win portal

50 लाख लोगों ने Co-Win पोर्टल पर कराया पंजीकरण

Co-Win portal
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण के लिए को-विन (Co-Win) पोर्टल पर सोमवार सुबह से 50 लोगों ने पंजीकरण कराया है, जबकि टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में 2.08 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।
 
देश में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों और 45 से 60 साल उम्र के उन लोगों का टीकाकरण एक मार्च से शुरू हुआ, जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। इसके लिए को-विन पोर्टल पर सोमवार सुबह 9 बजे पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हुई।
 
सरकार ने बताया कि पहले दो चरण में मंगलवार एक बजे तक टीके की 1,48,55,073 खुराक दी जा चुकी थी जिनमें से 67,04,856 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक दी गई है जबकि 25,98,192 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है।
 
सरकार के मुताबिक, इनके अलावा अबतक 53,43,219 अग्रिम मोर्चा पर तैनात कर्मियों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 से 60 साल उम्र के 2,08,791 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है।
 
अगला लेख
Reliance Jio ने खरीदा सबसे ज्‍यादा 57,122 करोड़ रुपए का स्‍पेक्‍ट्रम, 5G के लिए शुरू की तैयारियां