1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. second day of Delhi flood

दिल्ली में दूसरे दिन भी बाढ़ से हाहाकार, जल संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

delhi flood
Delhi Floods : दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी बाढ़ के हालात नजर आ रहे हैं। यमुना का जलस्तर खतरे से 3 मीटर ज्यादा 208.46 है। गुरुवार के मुकाबले जलस्तर में कुछ कमी आई है लेकिन हालात अभी भी बेहाल है। सड़के पानी में डूबी हुई है। लोगों को जल संकट को भी सामना करना पड़ रहा है।
 
लाल किला, आईटीओ रोड, रामघाट आदि कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बरकरार है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
 
यमुना के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी।
 
बचाव और राहत अभियान चलाने तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए NDRF (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम को तैनात किया गया है। स्कूल, कॉलेज रविवार तक बंद कर दिए गए हैं। ऑफिसों में भी वर्क फ्रॉम होम और छुट्टी घोषित कर दी गई है। लोगों को अनावश्यक रूप से घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है।
 
delhi flood
पीएम मोदी ने गृृृहमंत्री से की बात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार रात फ्रांस से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और दिल्ली के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ के बारे में जानकारी ली। शाह ने मोदी को बताया कि अगले 24 घंटों में यमुना में जलस्तर कम होने की उम्मीद है।
 
कैसा है मौसम : दिल्ली के कुछ इलाकों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई। लाजपत नगर, साकेत, मालवीय नगर, हौज खास और जंगपुरा जैसे इलाकों सहित मध्य और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। दिल्ली में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है जबकि 15 जुलाई के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
Chandrayaan-3 : ऐसे होगा चंद्रयान-3 का सफर पूरा, जानिए मून मिशन के बारे में सबकुछ