1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Satyendra Jain's statement about his political future

आप और केजरीवाल ही भविष्य की मेरी राजनीतिक भूमिकाएं तय करेंगे: सत्येन्द्र जैन

Satyendra Jain's statement about his political future
Satyendra Jain's statement : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) ने शनिवार को नई दिल्ली में कहा कि उनकी भविष्य की राजनीतिक जिम्मेदारियां पार्टी और इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल तय करेंगे। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) के एक मामले में शहर की एक अदालत द्वारा जमानत दिए जाने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार रात को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।ALSO READ: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप नेता सत्येन्द्र जैन को मिली जमानत
 
जैन से जब भविष्य की उनकी राजनीतिक भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने 'पीटीआई-वीडियो' से कहा कि मैं वही करूंगा, जो हमारी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कहेंगे। 'राउज एवेन्यू' अदालत ने शुक्रवार दोपहर जैन को जमानत दे दी। सत्येन्द्र जैन को मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।
 
ऐसा लगता है कि ब्रिटिश शासन वापस आ गया : उन्होंने कहा कि अत्याचार हो रहा है। ऐसा लगता है कि ब्रिटिश शासन वापस आ गया है। सरकारों को जनता के लिए किए जा रहे कामों को लेकर प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, लेकिन भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ऐसा नहीं करती है। वे कहते हैं कि हम आपको काम नहीं करने देंगे।ALSO READ: भाजपा की एक और साजिश नाकाम, सत्येन्द्र जैन की रिहाई पर बोली आप
 
गिरफ्तारी देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण : जैन ने आरोप लगाया कि उन्हें केजरीवाल और 'आप' सरकार के मोहल्ला क्लिनिक और यमुना की सफाई के लिए किए जा रहे कामों को रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह देश के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी दलों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है तभी देश प्रगति करेगा।
 
जेल से रिहा होने के बाद जैन ने शुक्रवार रात केजरीवाल से फिरोजशाह रोड स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। आप संयोजक ने जैन के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा करते हुए कहा कि सत्येन्द्र, आपका स्वागत है! दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सहित पार्टी नेताओं ने जैन का शुक्रवार को तिहाड़ जेल के बाहर गर्मजोशी से स्वागत किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Maharashtra: 5 आरोपियों ने मांगे 50 लाख, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा