1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. sanjay raut attacks PM Modi on world cup final

संजय राउत का तंज, पीएम मोदी बॉलिंग करेंगे, अमित शाह करेंगे बैटिंग...

modi stadium
INDvsAUSfinal : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है। फाइनल मैच से पहले शिवसेना यूबीटी सांसद संजय रावत ने पीएम मोदी और भाजपा पर तंज कसा है।  
 
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि इस देश में जब से केंद्र और कई राज्यों में मोदी सरकार आई है तब से हर चीज पर एक राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट में राजनीति लाने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन अहमदाबाद में ऐसा किया जा रहा है। जैसे कि प्रधानमंत्री मोदी बॉलिंग करेंगे, अमित शाह बैटिंग करेंगे और बीजेपी नेता बाउंड्री पर खड़े रहेंगे। आजकल इस देश में कुछ भी होता रहता है।
 
उल्लेखनीय है कि इस हाईवोल्टेज मुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी सीएम भी पहुंच रहे हैं। इस स्टेडियम में पहली बार विश्‍व कप फाइनल खेला जा रहा है। 
 
मैच से पहले स्टेडियम के ऊपर वायुसेना के सूर्यकिरण विमान 10 मिनट तक करतब दिखाएंगे। म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के साथ 500 से ज्यादा डांसर विभिन्न गानों पर अपनी प्रस्तुति देंगे। स्टेडियम की छत से लेजर शो देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद 1200 ड्रोन के सात ड्रोन शो भी होगा। बताया जा रहा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा आतिशबाजी शो होगा। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
मोदी स्टेडियम के बाहर उमड़ी भीड़, वाराणसी के सिंधिया घाट पर विशेष पूजा (Live Updates)