1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sadhwi Pragya Thakur controversial statement on Mamta Banerjee

ममता बनर्जी पर भड़कीं भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, दिया विवादास्पद बयान

Pragya Thakur
सीहोर। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए ममता बनर्जी पर विवादास्पद बयान दिया है। इस दौरान साध्‍वी प्रज्ञा ने ममता बनर्जी को पागल त‍क कह दिया।

साध्‍वी प्रज्ञा ने कहा कि ममता बनर्जी तिलमिलाई हुई हैं। उन्हें ये बातें समझ आ गई हैं कि ये पाकिस्‍तान नहीं, भारत है। साथ ही भारत की रक्षा के लिए हिंदू तैयार हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी और हिंदू का शासन आएगा। पश्चिम बंगाल अखंड भारत का हिस्सा है। ममता उसे अलग करने का प्रयास कर रही थीं। देशभक्त ये कभी नहीं होने देंगे। बंगाल हिंदू राज्य बनेगा।

अपने विवादास्पद बयानों के लिए जानी जाने वाली भाजपा नेता इतने पर ही नहीं रूकी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को पागल तक कह दिया।

साध्वी ने कहा कि क्षत्रिय को क्षत्रिय  कह दो बुरा नहीं लगता, ब्राह्मण को बाह्मण कह दो बुरा नहीं लगता, वैश्य को वैश्य कह दो बुरा नहीं लगता। कारण क्या है? क्योंकि समझ नहीं पाते।  

साध्वी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर परोक्ष हमला करते हुए कहा की जो लोग राष्ट्र को अपमानित करते हैं, भगवा को आतंकवादी कहते हैं, वह छत्रिय नहीं होते। भगवा का अपमान करते हैं, हिंदुत्व का अपमान करते हैं, ऐसे शब्द बोलने वाले लोगों को राजा नही कहना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि किसान आंदोलन में देश विरोधी लोग शामिल हैं। इसमें किसानों के भेष में वामपंथी और कांग्रेसी हैं। ये लोग आकर वहां भ्रम फैला रहे हैं। लोगों को यह बात समझने की जरूरत है।
अगला लेख
13 दिसंबर : किसान आंदोलन से लेकर मौसम अपडेट तक आज इन खबरों पर रहेगी सबकी नजर