1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sachin Pilot meets Rahul-Priyanka Gandhi

राहुल-प्रियंका गांधी से मिले सचिन पायलट, अब राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें

Rajasthan Congress
नई दिल्ली। पंजाब में कैप्टन अमरिंद सिंह की मुख्‍यमंत्री पद से विदाई के बाद अब राजस्थान में मुख्‍यमंत्री बदलने की अटकलें शुरू हो गई हैं।
 
दरअसल, राजस्थान कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के कयास शुरू हो गए हैं। 
 
बताया जा रहा है कि सप्ताह में दूसरी बार राहुल और प्रियंका से मिले हैं सचिन पायलट। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट और सीएम अशोक गहलोत के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे हैं। इसीलिए शुक्रवार को हुई इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
 
पायलट लंबे समय से असंतुष्ट चल रहे हैं। सालभर पहले उनके कांग्रेस छोड़ने की अटकलें थीं। हालांकि आखिरी समय में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें मना लिया था। 
 
तीनों नेताओं के बीच यह एक सप्ताह के भीतर दूसरी मुलाकात है। सियासी गलियारों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों का बाजार काफी गर्म है।
अगला लेख
उत्तराखंड में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 11 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता