1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Russia's offer for cooperation for manned space campaign

रूस ने भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के लिए सहयोग की पेशकश की

Russia
नई दिल्ली। रूस ने भारत के 2022 तक मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान पूरा करने की कोशिशों में सहयोग करने की शुक्रवार को पेशकश की।
 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यहां बातचीत के बाद उनकी मौजूदगी में दिए गए एक बयान में कहा कि रूस, भारत के विकास के सफर में हमेशा से साथ खड़ा रहा है। अंतरिक्ष के सफर में हमारा अगला लक्ष्य एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को 'गगनयान' के जरिए भेजना है। मुझे बहुत खुशी है कि आपने (पुतिन) इस अभियान में रूस के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।
 
दोनों देशों ने मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के क्षेत्र में संयुक्त गतिविधियों को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और फेडरल स्पेस एजेंसी ऑफ रशिया (रॉसकॉसमॉस) ने शुक्रवार को सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
 
मोदी ने इस साल स्वतत्रंता दिवस पर अपने संबोधन में 2022 तक एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में भेजने की महत्वाकांक्षी अभियान की घोषणा की थी। (भाषा)
अगला लेख
सायरा बानो ने दिलीप कुमार की बिगड़ती सेहत की खबरों को खारिज किया