सम्बंधित जानकारी
- भारत के सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने की संभावना : आरबीआई गवर्नर
- RBI सरकार को बताएगा, क्या है मुद्रास्फीति पर विफलता की वजह?
- पूरी दुनिया कर्ज के संकट में, अमीर देश ही इसे दूर करने में कर सकते हैं मदद
- खाद्य वस्तुओं और ईंधन के दामों में कमी आने से थोक मुद्रास्फीति घटकर 10.7 प्रतिशत हुई
- खुदरा महंगाई दर बढ़ी, RBI कर सकता है रेपो दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि
Retail Inflation Data : खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में घटकर 6.77 प्रतिशत पर आई
नई दिल्ली। खाद्य उत्पादों के दाम कम होने से अक्टूबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 6.77 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि यह अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने सितंबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति 7.41 प्रतिशत थी।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति इस साल जनवरी से ही 6 प्रतिशत की संतोषजनक सीमा से ऊपर बनी हुई है। सरकार ने केंद्रीय बैंक को खुदरा मुद्रास्फीति 2 प्रतिशत घट-बढ़ के साथ 4 प्रतिशत के दायरे में रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के ताजा आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 7.01 प्रतिशत रही, जो सितंबर महीने में 8.6 प्रतिशत थी। आरबीआई मौद्रिक नीति बारे में निर्णय करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति पर गौर करता है।
सोमवार को ही थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े भी जारी किए गए। इसके मुताबिक खाद्य, ईंधन और विनिर्मित उत्पादों के दाम कम होने से थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर महीने में घटकर 19 महीने के निचले स्तर 8.39 प्रतिशत पर आ गई।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
