1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Reserve Bank of India

RBI ने लगाया पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा पर 50-50 लाख रुपए का जुर्माना

Reserve Bank of India
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने भी शेयर बाजार से कहा कि इसी तरह के एक मामले में रिजर्व बैंक ने उसके ऊपर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। 

पीएनबी ने शनिवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस के एक ऋण खाते में धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी देने में देरी के कारण यह जुर्माना लगाया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) ने भी शेयर बाजार से कहा कि इसी तरह के एक मामले में रिजर्व बैंक ने उसके ऊपर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
अगला लेख
शिखर से फिसला सोना, चांदी हुई मजबूत