सम्बंधित जानकारी
- RBI ने फंसे कर्ज की वसूली के जारी किए नए नियम, बैंकों को राहत
- जोकोविच और थिएम में होगा फ्रेंच ओपन का 'ब्लॉकबस्टर' सेमीफाइनल
- NEFT और RTGS के लिए अब बैंक नहीं लेंगे पैसा
- RBI का बड़ा फैसला, सस्ता होगा कर्ज लेना, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन चार्जेस भी खत्म
- RBI आज करेगा क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा, उठा सकता है यह बड़ा कदम
जीरो बैलेंस खातों पर RBI का बड़ा फैसला, अब मिलेगी यह बड़ी सुविधा
मुंबई। रिजर्व बैंक नेे सोमवार को जीरो बैलेंस खातों के जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इससे अब ऐसे खाताधारकों को चेक बुक और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। हालांकि बैंक इन सुविधाओं के लिए खाताधारकों को कोई न्यूनतम राशि रखने के लिए नहीं कह सकते।
प्राथमिक बचत बैंक जमा खाता (बीएसबीडी) से आशय ऐसे बैंक खातों से है जिसे शून्य राशि से खोला जा सकता है। इसमें कोई न्यूनतम राशि रखने की जरूरत नहीं है। इस अकाउंट में अब तक चेक बुक जैसी सुविधाएं नहीं मिलती थी। हालांकि इन खातों में एटीएम से एक महीने में चार बार निकासी की सुविधा मिलती थी।
इससे पहले नियमित बचत खाते जैसे खातों को ही यह सुविधा मिलती थी। इन खातों में न्यूनतम राशि रखने की जरूरत होती है और अन्य शुल्क भी देने होते हैं। चेक बुक सुविधाएं मिलने के बाद भी यह खाते गैर बीएसबीडी अकाउंट में नहीं बदले जा सकेंगे।
