1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. rape, murder are rapidly increasing due to growing Muslim population

भाजपा सांसद ने कहा, मुस्लिमों की बढ़ती आबादी रेप और हत्याओं की बड़ी वजह

Muslim population
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने एक विवादित बयान में कहा कि देश में बढ़ती हत्याओं और बलात्कार की घटनाओं के लिए मुस्लिमों की बढ़ती आबादी जिम्मेदार है। 
 
पांडेय ने कहा कि यदि मुस्लिमों की तेजी से बढ़ती आबादी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पाकिस्तान की तरह एक और नया देश भारत में आकार ले लेगा। 
 
उन्होंने कहा कि मुस्लिम 3-4 शादी करते हैं और  फिर 9-10 बच्चे पैदा करते हैं। उनके बच्चे कोई शिक्षा प्राप्त नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी के कारण बेरोजगारी को भी बढ़ावा मिलता है और अर्थव्यवस्था पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है। इन सबसे अराजकता की स्थिति पैदा होती है। 
 
भाजपा सांसद पांडेय ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए सरकार का कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यदि आंकड़ों पर नजर डालें तो मुस्लिमों की आबादी काफी तेजी से बढ़ी है। (फोटो :  ट्‍विटर)
अगला लेख
चौतरफा लिवाली से शेयर बाजार फिर नए शिखर पर