सम्बंधित जानकारी
- उत्तर प्रदेश में संपत्ति विवाद में पोते ने की दादा-दादी की हत्या
- अलवर हत्याकांड : तीसरा आरोपी गिरफ्तार, अतिरिक्त एसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी जांच
- मॉब लिंचिंग : अब मप्र के छतरपुर में भीड़ ने ली महिला की जान, बच्चा चोरी का शक
- दक्षिण अफ्रीका में बंदूकधारियों ने 11 टैक्सी चालकों की हत्या की
- किशोरी से दुष्कर्म, हत्या के जुर्म में चार लोगों को उम्रकैद
दिहाड़ी मांगने पर मजदूर की पीट-पीट कर हत्या, तीन भाइयों को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। दिहाड़ी मांगने पर एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या करने के जुर्म में स्थानीय अदालत ने तीन भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषियों पर 10,000-10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।
अभियोजन के मुताबिक, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रामसुध सिंह ने मनोहर सिंह और उसके भाइयों सतीश सिंह तथा हरपाल को मजदूर मोनू की हत्या के मामले में बुधवार शाम उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने दोषियों पर 10,000-10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।
अभियोजन के मुताबिक, सिंधवाली गांव में ईंट भट्टे पर काम करने के बाद मोनू ने जब अपनी मजदूरी मांगी तो पांच मार्च 2015 को तीनों भाइयों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। मोनू के पिता रमेश ने तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। (भाषा)
