सम्बंधित जानकारी
- पर्याप्त सुरक्षा न होने की वजह से हुई थप्पड़ मारने की कोशिश : अठावले
- मोदी के मंत्री बोले, मुफ्त में मिलता है पेट्रोल, बवाल मचने पर मांगी माफी
- मोदी के मंत्री का बड़ा बयान, एससी/एसटी एक्ट में संशोधन की समीक्षा नहीं
- यूपी में घट सकती है भाजपा की सीटें, लेकिन...
- मायावती को राजग में शामिल हो जाना चाहिए : अठावले
देश की जनता के खातों में धीरे-धीरे आएंगे 15 लाख रुपए, रिजर्व बैंक के कारण हो रही है देरी : अठावले
सांगली। 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में जनता के खाते में 15 लाख रुपए आने का बयान दिया था, इसे लेकर नेताओं और मंत्रियों के चौंकाने वाले बयान आते रहे हैं। अब केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के सांगली में चौंकाने वाला बयान दिया है।
अठावले ने कहा कि देश की जनता के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए धीरे-धीरे आएंगे, एकमुश्त नहीं। रिजर्व बैंक से इसके लिए पैसा मांगा गया है, लेकिन वह दे नहीं रही है। इसलिए पैसा इकट्ठा नहीं हो रहा है। इसमें कुछ तकनीकी समस्याएं हैं।
