सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert: केरल में आज बारिश की संभावना, पंजाब, राजस्थान व हरियाणा में चलेगी धूलभरी आंधी
- ट्विटर पर राहुल की छंटनी, जानिए क्यों किया कई नेताओं को अनफॉलो...
- Monsoon 2021 Update : आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए अन्य राज्यों में कब देगा दस्तक
- वैष्णोदेवी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या व्यापारियों में जगा रही है उम्मीद
- मेहुल चोकसी की पत्नी का आरोप, पति का किया जा रहा है उत्पीड़न
राम रहीम सिंह की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई रोहतक में भर्ती
रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की तबीयत गुरुवार सुबह बिगड़ गई। राम रहीम को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से पीजीआई लाया गया। इससे पहले 12 मई को भी ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण राम रहीम को इसी अस्पताल में लाया गया था।
बताया जा रहा है कि राम रहीम पेट दर्द से परेशान है। पीजीआई में उसका सीटी स्कैन किया गया। उसके पेट और दिल की जांच की गई।
उल्लेखनीय है कि राम रहीम अपनी दो महिला शिष्यों से दुष्कर्म के मामले में 2017 से रोहतक की जेल में सजा काट रहा है। उसे 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।
