सम्बंधित जानकारी
- Monsoon 2021 Update : आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए अन्य राज्यों में कब देगा दस्तक
- वैष्णोदेवी में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या व्यापारियों में जगा रही है उम्मीद
- मेहुल चोकसी की पत्नी का आरोप, पति का किया जा रहा है उत्पीड़न
- मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मॉडल किराएदारी कानून के मसौदे को दी मंजूरी
- सावधान, पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, भारी पड़ सकती है सोशल मीडिया पर पोस्टिंग
ट्विटर पर राहुल की छंटनी, जानिए क्यों किया कई नेताओं को अनफॉलो...
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को अचानक ट्विटर पर कई नेताओं और पत्रकारों को अनफॉलों कर दिया। 1 ही दिन में राहुल द्वारा कई दिग्गजों को अनफॉलो किए जाने से सियासी हलचल तेज हो गई।
पार्टी ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि राहुल के ट्विटर अकाउंट को रिफ्रेश किया जा रहा है। इसलिए कई अकाउंट्स को अनफॉलो किया गया है। रिफ्रेश की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया जाएगा।
राहुल ने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुई प्रियंका चतुर्वेदी और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को भी अनफॉलो कर दिया। राजदीप सरदेसाई समेत कई दिग्गज पत्रकारों को भी राहुल अब फॉलो नहीं कर रहे हैं।
जिन लोगों को अनफॉलो किया गया है उनमें उनके ही कार्यालय में काम करने वाले कुछ कर्मचारी भी शामिल है। इसके अलावा राहुल ने तरूण गोगोई, अहमद पटेल समेत कई ऐसे नेताओं को अनफॉलो किया है जिनकी मृत्यु हो चुकी है।
मीडिया खबरों के अनुसार, मंगलवार सुबह राहुल गांधी 281 लोगों को फॉलो कर रहे थे। बुधवार शाम तक यह संख्या घटकर 219 रह गई।
