मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. mehul choksi wife alleges harassment of her husband
Written By
Last Modified: बुधवार, 2 जून 2021 (19:24 IST)

मेहुल चोकसी की पत्नी का आरोप, पति का किया जा रहा है उत्पीड़न

mehul choksi
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी ने एंटीगुआ के कानून पर भरोसा जताते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पति को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं हैं। 
 
प्रीति ने कहा कि मेहुल एंटीगुआ के नागरिक हैं और वहां का संविधान उन्हें सभी अधिकार और सुरक्षा प्रदान करता है। हम जल्द से जल्द एंटीगुआ में उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेहुल को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। 
 
भारतीय टीम डोमिनिका में : दूसरी ओर, एजेंसी सीबीआई के एक डीआईजी के नेतृत्व में विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम डोमिनिका गई है। यदि वहां की अदालतें चोकसी को भारत लाने की अनुमति देती हैं तो उसे भारत लाया जा सकेगा। 
 
उल्लेखनीय है कि चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। उसे पड़ोसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था।
 
ये भी पढ़ें
कश्मीर की नन्ही परी की शिकायत रंग लाई, अब उबाऊ नहीं होगी पढ़ाई