जेल से मेहुल चोकसी की पहली तस्वीर आई सामने, हाथ में चोट के निशान
डोमिनिका जेल से PNB घोटाले का आरोपी और भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी की पहली तस्वीर सामने आई है। इसमें मेहुल चोकसी को लोहे के गेट के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है। लोहे का गेट लॉक-अप रूम की तरह दिख रहा है।
मेहुल चोकसी की कुछ और तस्वीरें भी वायरल हुई है। एक तस्वीर में वो अपने हाथ को दरवाजे से बाहर निकालकर दिखाता हुआ नजर आ रहा है। इस हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। चोकसी का आरोप है कि उसके साथ जेल में मारपीट की गई है।
इस बीच एंटीगुआ और बारबुडा पुलिस प्रमुख एटली रॉडने ने इस बात से इनकार किया कि हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का पुलिस ने अपहरण किया था।First photo of fugitive diamantaire Mehul Choksi in police custody in Dominica
— ANI (@ANI) May 29, 2021
(photo - Antigua News Room) pic.twitter.com/7S2EDsWhL0
उल्लेखनीय है कि 25 मई को चोकसी कथित तौर पर एंटीगुआ से लापता हो गया था, जिसके बाद उसे डोमिनिका से हिरासत में लिया गया। चोकसी फिलहाल डोमिनिका में CID की कस्टडी में है। उसे 4 दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था।

