sundarkand
Thu, 6 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ram Rahim dera sachcha souda

राम रहीम का तिलिस्म टूटा, सामने आईं कई चीजें...

Ram Rahim Dera
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह का डेरा किसी तिलिस्म से कम नहीं है। बाबा की गिरफ्तारी से पहले अंदर की अंदर ही रह जाती थी, लेकिन अब कोर्ट की निगरानी में चल रहे तलाशी अभियान में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि 700 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैली बाबा की तिलिस्मी दुनिया से क्या-क्या चीजें सामने आई हैं। चीजें बरामद होने का सिलसिला जारी है....
  • बाबा का आलीशान शयन कक्ष जिसे देखकर आंखें फटी की फटी रह जाएं।
  • बाबा के 3000 जोड़ी कपड़े।
  • 1000 जोड़ी महंगे जूते। 
  • दवाइयां (बिना रैपर की)। ऐसा कहा जाता है कि बाबा अपने भक्तों को नपुंसक बनाने के लिए कोई काली गोली और रस देता था। 
  • बाबा की गुफा से एक गुप्त रास्ता भी मिला है, जो साध्वी निवास तक जाता था। 
  • एके 47 की एक मैगजीन भी तलाशी अभियान में मिली है। 
  • भारी मात्रा नकदी मिली है। इसमें प्रतिबंध नोट भी मिले हैं,‍ जिन्हें आरबीआई ने चलन से बाहर कर दिया है। 
  • कंप्यूटर, लैपटॉप और हार्डडिस्क भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ सकती हैं। 
  • राम रहीम अपने डेरे में समानांतर करेंसी भी चलाता था। यह करेंसी प्लास्टिक की है। 
  • डेरे में पटाखा बनाने का कारखाना भी मिला है साथ ही इसमें उपयोग की जाने वाली विस्फोटक सामग्री भी मिली है। 
  • चार आरा मशीन भी डेरे के भीतर संचालित होती थीं, इनमें से दो का तो लाइसेंस भी नहीं था। 
  • 200 एकड़ में 1000 इमारतों का निर्माण किया गया है। 
  • डेरे के भीतर दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृति भी मौजूद हैं। 
  • 700 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला, 5 स्टार डेरा
  • बाघ के दो शावक भी डेरे से मिले हैं। 
  • बिना नंबर की ओवी बैन भी तलाशी के दौरान मिली है, जिसके माध्यम से बाबा के कथित सत्संग का सीधा प्रसारण किया जाता था।