कर्नल सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, जानिए रामगोपाल यादव ने क्या कहा
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा विवादित बयान का मामला अभी थमा नहीं कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी सामने आ गई है। उत्तरप्रदेश में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह पर यह बयान दिया है।
विंग कमांडर व्योमिका सिंह और एयर मार्शल ए.के. भारती पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव के हालिया बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "सेना की वर्दी को जातिवादी चश्मे से नहीं देखा जाता है। भारतीय सेना का हर जवान राष्ट्रीय कर्तव्य निभाता है और वह किसी… pic.twitter.com/YHYW9iYdXh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 15, 2025
रामगोपाल यादव गुरुवार को मुरादाबाद के बिलारी तहसील में आयोजित एक सपा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
उन्होंने सबसे पहले व्योमिका सिंह को गलत नाम से संबोधित करते हुए उन्हें 'दिव्या सिंह' कहा। मंच पर मौजूद सपा सांसद आदित्य यादव ने जब उन्हें सही नाम बताया तो रामगोपाल ने अपनी टिप्पणी में व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी सहित अन्य सैन्य अधिकारियों की जाति का उल्लेख किया। उनके इस बयान में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो बेहद आपत्तिजनक था। Edited by: Sudhir Sharma

