1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajasthan Political crises : Congress blames BJP

राजस्थान की राजनीति में 'ऑडियो' से बवाल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Rajasthan Political crises
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता लूटने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए भंवर लाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
 
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने कोरोना काल में कई राज्यों की सरकार गिराने की साजिश की। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा ने गलत राज्य चुन लिया।
 
सुरजेवाला ने कहा कि कल 2 ऑडियो टेप सामने आए है। ऑडियो टेप में कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा व भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है। यह लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है।
 
उन्होंने राजस्थान की सरकार गिराने के षड्यंत्र में कथित तौर पर शामिल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) में मामला दर्ज करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सचिन पायलट भी आगे आकर विधायकों की सूची भाजपा को देने के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट करें।
 
इस बीच विधायक भंवर लाल शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि वायरल ऑडियो फर्जी है। उन्होंने किसी नेता से कोई बातचीत नहीं की है। 
अगला लेख
मध्यप्रदेश के इन 3 बड़े शहरों में 5 दिन में 1500 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव, 20 हजार के पार मरीजों का आंकड़ा