राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द, जानिए मनसे नेता ने क्यों लिया यह फैसला?
मुंबई। मनसे नेता राज ठाकरे ने स्वास्थ्यगत कारणों से अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया है। वह 5 जून को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले थे। भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह उनके अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि राज ठाकरे के पैर में चोट लग गई है और उनकी सर्जरी होने की संभावना है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अयोध्या का दौरा स्थगित कर दिया गया है। 22 मई को पुणे में होने वाली रैली के बाद फैसला लिया जाएगा।
इससे पहले भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के एक बयान जारी कर कहा था जब तक राज ठाकरे उत्तर भारतीयों को अपमानित करने के लिए माफी नहीं मांगते तब तक उन्हें अयोध्या नहीं आने दिया जाएगा।#अयोध्या #Ayodhya pic.twitter.com/rFbkDT9Is1
— Raj Thackeray (@RajThackeray) May 20, 2022
इसके बाद मनसे नेता ने होर्डिंग लगाकर चेतावनी दी थी कि अगर राज ठाकरे को अगर नुकसान पहुंचा तो पूरा महाराष्ट्र जलेगा। पोस्टर में राज ठाकरे, उनके बेटे अमित और मनसे नेता बाला नंदगांवकर की तस्वीरें हैं।
उल्लेखनीय है कि राज ठाकरे पर 2008 में रेलवे की परीक्षा देने के लिए मुंबई पहुंचे उत्तर भारतीयों के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप है। राज ठाकरे हाल ही में महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर चर्चा में हैं।

