सम्बंधित जानकारी
- अब भारत के इस फ़ैसले के समर्थन में उतरा चीन
- क्रूड ऑइल 111 डॉलर प्रति बैरल पर, ईंधन के दाम बढ़ने की संभावना, जानिए प्रमुख नगरों में क्या हैं भाव
- लालू यादव के 17 ठिकानों पर CBI की रेड, दर्ज हुआ नया मामला
- मानसून के आगे बढ़ने के लिए बनीं अनुकूल स्थितियां, मध्यप्रदेश और हरियाणा में लू की आशंका
- चीन की सेना क्या रिसर्च के लिए यूरोप की मदद ले रही है?
भारतीय का देसी जुगाड़, ट्रेन में जब लेटने को सीट नहीं मिली तो किया कमाल
देसी जुगाड़ कमाल की कला है और इसमें भारतीय उस्ताद हैं! जी हां, मसला कोई भी हो... भारतीय हल निकाल ही लेते हैं। अब इन एक चचा ने ट्रेन की भीड़ में भी बैठे-बैठे सोने का मस्त जुगाड़ निकाल लिया। सोशल मीडिया पर वायरल एक इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कुछ यात्री भारतीय रेल में सफर कर रहे हैं। लेकिन उनमें से एक शख्स बड़े ही अलहदा अंदाज में सोता दिख रहा है।
दरअसल, बंदे ने देसी जुगाड़ से अपने सिर को नीचे गिरने से रोका हुआ है। मतलब वो होता है ना कि जब हम बैठे-बैठे सोने लगते हैं तो हमारी गर्दन एक तरफ गिरने लगती है। इसके कारण कभी-कभार जोर का झटका लगता है और आदमी नींद से जाग जाता है। अब भीड़ में किसी का सहारा भी तो नहीं ले सकते। ऐसे में इस बंदे ने एक गमछे की मदद से ऐसा कारनामा किया कि इंटरनेट की पब्लिक उसके जुगाड़ की दीवानी हो गई। कुछ लोग तो बंदे को इस हैरतअंगेज जुगाड़ के लिए दंडवत प्रणाम भी करने को तैयार हैं!
