1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rainfall in Tamil Nadu and Karnataka

Weather Update: तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई वर्षा, जम्मू कश्मीर में हिमपात की संभावना

Tamil Nadu
नई दिल्ली। अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में गहरा दबाव बना हुआ है। इसके 21 मार्च की दोपहर/शाम तक तेज होकर चक्रवात में बदलने और उत्तर म्यांमार तट की ओर उत्तर दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और इससे सटे मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है।

 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान आंतरिक तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय आंध्रप्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल रही है।
 
अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों और तेलंगाना और दक्षिण महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है। 23 और 24 मार्च को जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।
अगला लेख
उत्तराखंड में आज धामी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल