सम्बंधित जानकारी
- Weather Alert: मौसम का बदला मिजाज, और बढ़ेगी ठंड, कुछ राज्यों में हुई वर्षा
- Weather Alert: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली में चलेगी शीतलहर, कई राज्यों में हुई वर्षा
- Weather Alert: महाराष्ट्र और एमपी में हुई वर्षा, अन्य राज्यों में वर्षा की संभावना, शीतलहर बढ़ी
- Weather Alert: ओडिशा और आंध्र में वर्षा की संभावना, शीतलहर बढ़ेगी
- Weather Update: आईएमडी ने 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक इन राज्यों में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी दी
Weather Update:: तमिलनाडु और कर्नाटक में हुई वर्षा, गुजरात में तापमान गिरा
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूर्वी हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ, जो कमजोर होगा, 15 दिसंबर की शाम से पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। गुजरात के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है।
अगले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है और आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है।
