1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. change of weather

Weather Alert: मौसम का बदला मिजाज, और बढ़ेगी ठंड, कुछ राज्यों में हुई वर्षा

change of weather mood
नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला गया है। निचले स्तरों में श्रीलंका के उत्तरी भाग से लेकर आंध्रप्रदेश तट तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल पिछले 24 घंटों के दौरान आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट स्थानों के साथ हल्की से मध्यम के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश बारिश हुई। मौसम के मिजाज में बदलाव आता जा रहा है। अब और भी बढ़ेगी ठंड। कुछ राज्यों में वर्षा हुई है।

 
स्काईमेट के अनुसार केरल, तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बाकी ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, बाकी तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान आंध्रप्रदेश के दक्षिणी तट पर हल्की बारिश तथा एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
 
मौसम का बदला मिजाज, बढ़ेगी ठंड : सिलीगुड़ी में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो गई है। अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है। शुक्रवार को उच्चतम तापमान 27 डिग्री रहा और निम्न तापमान 14 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दिनों में ठंड और बढ़ेगी।
 
मौसम के बदले मिजाज की खबर को लेकर गर्म कपड़ों के बाजार में रौनक नजर आने लगी है। इस समय शहरवासी जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि दिसंबर के मध्य तक ठंड बढ़ जाएगी। इसलिए इस समय गर्म कपड़ों की खरीदारी की जा रही है।
अगला लेख
Omicron in Mumbai : ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मुंबई में धारा 144 लागू, रैलियों और प्रदर्शन पर रोक